- Hindi News
- मेंटर्स एडुसर्व का ओपन टेस्ट 13 14 फरवरी को
मेंटर्स एडुसर्व का ओपन टेस्ट 13-14 फरवरी को
पटना|मेंटर्स एडुसर्वओपन टेस्ट आयोजित कर रहा है। देशभर में दस केंद्रों पर 13 14 फरवरी को परीक्षा होगी। परीक्षा जेईई मेंस, एआईपीएमटी पैटर्न पर ली जाएगी। इसमें सफल छात्रों को संस्थान में तैयारी करने का मौका मिलेगा। साथ ही उनको 40 हजार का नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। जेईई मेंस एवं एडवांस में सफल छात्रों के लिए उनकी रैंक के आधार पर दो लाख, एआईपीएमटी एम्स में सफल छात्रों के लिए एक लाख का पुरस्कार है। 12वीं की पढ़ाई कर रहे और उत्तीर्ण छात्र परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पटना सहित कोटा, दिल्ली, हैदराबाद, जमशेदपुर, रांची, बोकारो, वाराणसी, कानपुर, चंडीगढ़ में केंद्र बनाया गया है। संस्थान के निदेशक आनंद जायसवाल ने कहा कि ओपन टेस्ट से चुने गए छात्रों को आगे की रणनीति के लिए 18 घंटे की स्पेशल क्लास का आयोजन किया गया है।