- Hindi News
- बच्चों को जागरूक कर शहर को किया जा सकता है स्वच्छ
बच्चों को जागरूक कर शहर को किया जा सकता है स्वच्छ
पटना|राजधानी कोस्वच्छ सुंदर बनाने के लिए बच्चों में जागरुकता लाना जरूरी है। बच्चों में जागरुकता आते ही समाज में नई चेतना आएगी। शनिवार को आरपीएस लॉ कॉलेज में स्वच्छता की गरिमा एवं मान विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए सुलभ इंटरनेशनल सेंटर फॉर एक्शन सोशियोलॉजी के सचिव एमटी खान ने कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छ मन में स्वस्थ शरीर का वास होता है। इस मौके पर संस्था के नियंत्रक सेवानिवृत यूएसपी ठाकुर, एहतेशाम कटाेनवी सहित अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को जमीन पर उतारने का संकल्प बच्चों ने लिया।