पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज में शिक्षक एवं पैरेंट्स मीट

रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज में शिक्षक एवं पैरेंट्स मीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|रामकृष्ण द्वारिकामहाविद्यालय में शनिवार को अभिभावक सह शिक्षक मिलन समारोह हुआ। इसमें प्राचार्य डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में अभिभावकों द्वारा महाविद्यालय की समस्याओं उनके निदान पर चर्चा हुई। डॉ. रंजना शरण, डॉ. रामाकांत शर्मा और डॉ. राधेश्याम प्रसाद ने भी कॉलेज से जुड़ी समस्याएं बताईं। विद्यार्थियों विजय, राजकिशोर, सोहन, रंजित ने समस्याओं के हल के लिए सुझाव दिए। समारोह में डॉ. शेखर कुमार, डॉ. त्रिनयन कुमार, डॉ. रविरंजन प्रसाद, डॉ. आभा रानी, डॉ. कमला यादव आदि मौजूद रहे।