पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता जनजागरण रथ रवाना

सदस्यता जनजागरण रथ रवाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| विधानसभामें विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ. सीपी ठाकुर, सांसद अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्रजी ने कहा कि दीनदयाल जी के सपने का बिहार बनाएंगे। वे पं. दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से सीख लेने को कहा। समारोह के बाद अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में सदस्यता जनजागरण रथ निकाला गया। मौके पर अरुण कुमार सिन्हा, शिव नारायणजी, विजय सिंह यादव, संजय मयूख, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजीव चौरसिया, विनोद नारायण झा आदि उपस्थित थे।