- Hindi News
- 19 प्रखंड कार्यालय भवनों का निर्माण जल्द : नीतीश मिश्रा
19 प्रखंड कार्यालय भवनों का निर्माण जल्द : नीतीश मिश्रा
कैबिनेटमें मंगलवार को लिए गए फैसलों पर विभागों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास विभाग ने जिन प्रखंडों में कार्यालय भवन निर्माण के लिए जमीन मिलने में समस्या रही है, उसके बदले नए प्रखंडों के भवन निर्माण करने का निर्णय लिया है। विभाग ने ऐसे 19 प्रखंडों को चिह्नित किया है, जहां जमीन की उपलब्धता में परेशानी रही है। साथ ही उनके बदले 19 ऐसे प्रखंडों का चयन भी किया है, जहां जमीन उपलब्ध है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने के उद्देश्य से क्रमिक ढंग से प्रखंड कार्यालयों का निर्माण शुरू करवा दिया है। इसी क्रम में राज्य के 19 नए प्रखंडों में कार्यालय भवन करवाने के लिए 230 करोड़ की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।
मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि राज्य में कुल 534 प्रखंडों में 137 नवसृजित हैं, जबकि 397 प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण 1952-57 के बीच हुआ था, जो आज जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं।
दानापुर में भी बनेगा
बांकामें बांका और कटोरिया, बक्सर में ब्रह्मपुर, पूर्वी चंपारण में राम गढ़वा और चकिया, मधेपुरा में मुरली गंज में उदाकिशुनगंज, मधुबनी में मधेपुर, लदनिया,अंधराठाढ़ी अौर फुलपरास, मुजफ्फरपुर में मीनापुर अौर कटरा, गया में खिजरसराय, नवादा में वारसलीगंज और पकरीबरावां, पटना में दानापुर और सीतामढ़ी में नानपुर और बाजपट्टी।