पीयू : तृतीय वर्ष की परीक्षाएं आज से
पटना|पटना विश्वविद्यालयमें स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। आठ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पहली पाली में होनी है। परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीयू अधिकारियों के साथ प्रशासन पुलिस के अधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। प्रतिकुलपति प्रो. आरके वर्मा ने बताया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन से भी सहयोग मिलेगा। उधर, पीयू प्रशासन ने कॉलेजों विभागों को सूचित कर दिया है कि कोई भी शिक्षक परीक्षा अवधि के दौरान अनुपस्थित नहीं रहेगा। सभी छुट्टियां रद्द रहेंगी।
विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई
पटना|पटना विविप्रशासन यूजीसी द्वारा दिए जाने वाले फंड का उपयोग नहीं कर पाने के कई मामलों में फंसा हुआ है। फंड लैप्स होने की आशंका है। जिसका असर आगे के फंड पर भी पड़ सकता है। इसी संबंध में पीयू प्रशासन ने उन स्नातकोत्तर विभागों के अध्यक्षों की बैठक बुलाई है जिन्होंने फंड का उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं भेजा है। बैठक गुरुवार को पीयू मुख्यालय में होगी।