- Hindi News
- स्कूलों में बने डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी
स्कूलों में बने डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी
नेशनलडिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की बिहटा स्थित नौवीं बटालियन ने बुधवार को लोयोला हाईस्कूल में मॉक ड्रिल की। एनडीआरएफ टीम ने स्कूल डिजास्टर सेफ्टी पर सेशन में बच्चों को बताया कि किसी आपदा में कोई घायल हो जाए, तो उसे कैसे फर्स्ट एड देना है। किसी के हाथ से खून निकल रहा तो उसे कैसे रोकना है। शिक्षकों को कहा गया कि भूकंप से बचाव के लिए बच्चों की मॉक ड्रिल कराते रहें। जब भी ऐसी स्थिति बने तो डेस्क के नीचे छुप जाएं। कमरे के कोने में चले जाएं, ताकि शरीर को नुकसान नहीं पहुंचे। टीम ने यह भी बताया कि रात में भूकंप आए तो घर में मौजूद लोगों को नुकसान होगा। दिन में भूकंप आए, तो सबसे ज्यादा नुकसान स्कूल में होता है। इसलिए स्कूलों में डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी बनाई जानी चाहिए। केके झा के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम आई थी। एनडीआरएफ बिहार के आनंद विजेता के मार्गदर्शन में मॉक ड्रिल हुई।
ड्रिल में बच्चों को घायलों को फर्स्ट एड देने की जानकारी दी गई।
एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि स्कूलों की बिल्डिंग भूकंप रोधी होनी चाहिए। विद्यार्थियों को पता होना चाहिए कि वह किसी असुरक्षित बिल्डिंग में पढ़ते हैं या नहीं। वैसे, स्कूलों में नुकसान भगदड़, आग या असामाजिक तत्वों से भी हो सकता है।