- Hindi News
- नियोजित शिक्षकों को वेतनमान के लिए शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता
नियोजित शिक्षकों को वेतनमान के लिए शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता
नियोजितशिक्षकों को वेतनमान देने के मुद्दे पर बुधवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल के बीच वार्ता हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी महासचिव आनंद मिश्रा के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने उन्हें बताया कि नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री गंभीर हैं। वेतनमान के लिए बीच का रास्ता निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में लखन लाल निषाद, दिनेश पासवान, पंकज कुमार, अमित कुमार, बिहार राज्य टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के प्रदेश संयोजक संतोष श्रीवास्तव चंदन शर्मा अभिषेक शामिल थे।