परीक्षा केंद्रों का रहेगा रूट मैप
पटना|परीक्षाओं कीतैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे बिहार बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्रों का रूट मैप स्थानीय प्रशासन के पास रहना चाहिए। हर केंद्र का पूरा विवरण रहे, ताकि वहां प्रशासन की टीम पहुंच सके। प्रदेश में बने 1052 परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कराने को भी कहा गया है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी जिला प्रशासन से परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए अनुरोध किया गया है। बोर्ड अभी कॉलेज कर्मचारियों के आंदोलन को देख रहा है। कॉलेजों में इंटर का सेक्शन अलग होता है। इससे परीक्षा आयोजन में परेशानी नहीं होगी। अगर परेशानी आती है तो केंद्राधीक्षक जिला शिक्षा कार्यालय से जानकारी ले सकते हैं। बोर्ड ने केंद्राधीक्षकों को गाइडलाइन भी जारी कर दी है। 18 फरवरी से होने वाली इंटर परीक्षा को लेकर बुधवार से कॉलेज स्कूलों में एडमिट कार्ड का वितरण शुरू हो गया है।
कर्मचारियोंकी छुट्टी रद्द
इंटरसेक्शन के कर्मचारियों की छ़ुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बोर्ड सचिव श्रीनिवास चंद्र तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सचिव ने कहा कि परीक्षा समाप्ति तक किसी भी कर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। आपात स्थिति में छुट्टी मिलेगी। हालांकि, इसके लिए बोर्ड प्रशासन की अनुमति लेनी होगी।