पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामकृष्ण द्वारिका में महिला सशक्तीकरण पर हुआ व्याख्यान

रामकृष्ण द्वारिका में महिला सशक्तीकरण पर हुआ व्याख्यान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| रामकृष्णद्वारिका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चल रहे शिविर के दूसरे दिन बुधवार को महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान हुआ। इसमें डॉ. आभा रानी ने महिलाओं की वर्तमान स्थिति की चर्चा की। डॉ. शैलजा सिन्हा ने घरेलू हिंसा अधिनियम एवं हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को पास-पड़ोस में लोगों को इसके प्रति जागरूक करने को कहा। इस मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चक्रधर पाण्डेय, डॉ. शेखर कुमार जायसवाल, डॉ. कमला यादव, डॉ. रामाकांत शर्मा, डॉ. रवि रंजन प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।