- Hindi News
- प्रेसिडेंसी ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
प्रेसिडेंसी ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
पटना|प्रेसिडेंसी ग्लोबलस्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की जिंदगी में गौरव का क्षण तब आता है, जब उसके बच्चे एक मजबूत मुकाम पा लेते हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। सुलोचना, आदित्य राज, आयुषी, आद्या, ईशा, प्रेम शेखर, अंशु भन प्रताप सिंह, रवि कुमार, कमल सिंह, अमृतेश, राहुल को बेहतर अंक लाने के लिए मोमेंटो दिया गया।