पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले पति के साथ रहने से इनकार, अब मांग रही पैसे

पहले पति के साथ रहने से इनकार, अब मांग रही पैसे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | मैडमबहू ने पहले तो बेटे के साथ रहने से इनकार कर दिया अब घर आकर धमका रही है कि 2 लाख रुपए दो या साथ रखो। यह मामला महिला आयोग में बुधवार को आया। बेगूसराय निवासी सबिता देवी ने अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि मेरे बेटे की शादी 2013 में हुई थी। विवाह के बाद बहू ने बेटे के साथ रहने से इनकार कर दिया, क्योंकि मेरा बेटा नि:शक्त था। अब वह 2 साल बाद वापस आकर हमें घर में रहने देने की बात कह रही है, जब इनकार किया तो वह 2 लाख रुपए मांग रही है। मामले की सुनवाई आयोग की सदस्य रीना कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष को बुला कर पूरे मामले की जांच की जाएगी।