- Hindi News
- सेवानिवृत्त नौकरशाह को मुख्य सूचना आयुक्त बनाने से वकील नाराज
सेवानिवृत्त नौकरशाह को मुख्य सूचना आयुक्त बनाने से वकील नाराज
पटना| राज्यके मुख्य सूचना आयुक्त पद पर सेवानिवृत्त नौकरशाह को नियुक्त करने को लेकर हाईकोर्ट के वकीलों ने नाराजगी जताई है। बिहार बार काउंसिल के सदस्य वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज की जगह नौकरशाह की नियुक्ति की परिपाटी बंद करनी चाहिए। अधिवक्ता प्रभाकर टेकरीवाल हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जजों की जगह नौकरशाह को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर बैठाना कानून सम्मत नहीं है।