पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या का ग्राफ जस का तस, पर चोरी में कमी

हत्या का ग्राफ जस का तस, पर चोरी में कमी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| शहरीक्षेत्र में संगीन अपराध (हत्या, लूट, डकैती आदि) का ग्राफ जस का तस है। जबकि चोरी घटनाएं कम हुई हैं। वाहन चोरी की घटनाओं में 30% की कमी आई है। बुधवार को हुई क्राइम मीटिंग में बीते दो माह (दिसंबर 2014 जनवरी 2015) में हुए अपराध का यही समीक्षात्मक आंकड़ा एसएसपी जितेंद्र राणा के सामने था। इस दौरान एसएसपी ने महत्वपूर्ण मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने आैर वांछित आरोपियों या अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया। 20 दिनों बाद होने वाले होली के त्यौहार को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी।

महीना-दिसंबर, वर्ष - 2014 Áहत्या-15Áडकैती-3Áलूट-11 Áअपहरण(फिरौती)- 00, Áचोरी(गृहभेदन)- 55 Áवाहनचोरी- 233 कुलअपराध -1772

महीना-जनवरी, वर्ष- 2015 Áहत्या-15Áडकैती-3 Áलूट-11 Áअपहरण(फिरौती)- 00 Áचोरी(गृहभेदन)-38Áवाहनचोरी- 168Áकुल अपराध-1550