- Hindi News
- पीएमसीएच: नर्सेज क्वार्टर में पानी की किल्लत
पीएमसीएच: नर्सेज क्वार्टर में पानी की किल्लत
पटना | पीएमसीएचके नर्सेज क्वार्टर में 15 दिनों से पानी की किल्लत है। कारण बोरिंग खराब है। नर्सों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। क्वार्टर में 32 नर्सों का परिवार रहता है। नर्सों ने इसकी शिकायत अधीक्षक डॉ. लखींद्र प्रसाद की है। विकल्प के तौर पर दूसरे जगह से कनेक्शन करके पानी की व्यवस्था बीच में की गई थी। वह भी दो दिन से बंद है। नर्सों का कहना है कि संबंधित विभाग को भी जानकारी दी गई है पर अभी तक कोई पहल नहीं हुई। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बोरिंग गंदा पानी फेंक रहा था। इसलिए उसे बंद कर दिया गया। वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। पर नर्स क्वार्टर तीन मंजिला है वहां पानी नहीं चढ़ पा रहा है। वैसे पीएचईडी को कहा गया है कि जल्द वहां बोरिंग की व्यवस्था करे।