पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संविदा पुलिस चालक 20 से सामूहिक अवकाश पर

संविदा पुलिस चालक 20 से सामूहिक अवकाश पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| राज्यभरके संविदा पर बहाल 399 पुलिस चालक 20 फरवरी से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। राजधानी में ये लोग धरना-प्रदर्शन आमरण-अनशन करेंगे। सेवा नियमित करने की मांग पर अड़े चालकों का कहना है कि इस बार उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे बिहार में आंदोलन तेज किया जाएगा। पुलिस चालक संघ के प्रमुख प्रवीण ने बताया कि चार साल पहले संविदा पर चालकों की बहाली हुई थी। पटना में चालक को 10500 तथा अन्य जिलों में 9900 रुपए प्रति माह मानदेय मिलता है। इतने कम मानदेय में बाल-बच्चों की परवरिश करना मुहाल हो गया है।

येहैं मांगें : चालकोंको नियमित किया जाए, उम्र सीमा की वरीयता नियुक्ति की तिथि से तय हो, अवकाश वेतन में बढ़ोतरी हो, आदि।