पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम के लिए सुरक्षित वज्रगृह बनाने का निर्देश

ईवीएम के लिए सुरक्षित वज्रगृह बनाने का निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|जिले मेंपंचायत उपचुनाव एक मार्च को होगा। मतदान के बाद ईवीएम रखने के लिए प्रशासन को सुरक्षित वज्रगृह का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को पत्र भेजा है। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिले में सरपंच के एक पद के लिए चार नामांकन आए हैं। मोकामा प्रखंड में सरपंच के खाली पद के लिए वोटिंग होगी। पंचायत समिति के चार पदों के लिए 17 नामांकन आए हैं। पालीगंज में एक पद के लिए चार, मसौढ़ी में एक पद के लिए तीन, बख्तियारपुर में एक पद के लिए चार और मोकामा में एक पद के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। ग्राम पंचायत सदस्य के 47 पदों के लिए 38 और पंच पद के 72 पदों के लिए 21 नामांकन हुए हैं।

पंचायत उपचुनाव