अपने कैडर में भेजे गए सचिव संजय सिंह
पटना| राज्यसरकार ने मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह की सेवा उनके मूल कैडर ओडिशा को वापस कर दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के अधिकारी संजय सिंह सात साल से प्रतिनियुक्ति पर बिहार में तैनात थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को उनको विरमित करने का आदेश जारी कर उन्हें अपने मूल कैडर में योगदान करने का निर्देश दिया है। सूत्रों की माने, तो केंद्र सरकार ने राज्य के संजय सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि में एक साल और विस्तार के प्रस्ताव को वापस कर दिया।