कृभको ग्रुप से निदेशक बने डॉ. सुनील
पटना| कृषकभारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) की दिल्ली में विशेष वार्षिक आम सभा में गुरुवार को ग्रुप से बिस्कोमान के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह निर्विरोध निदेशक निर्वाचित हुए। इस चुनाव क्षेत्र संख्या में ओडिशा, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तरांचल पश्चिम बंगाल राज्य शामिल हैं। कृभको के अध्यक्ष के रूप में डॉ. चंद्रपाल सिंह और उपाध्यक्ष वीआर पटेल निर्वाचित हुए। डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि कृभको द्वारा उत्पादित उर्वरक-बीज उचित मूल्य में दिलाने में सहयोग करेंगे।