दर्शनीय बन गया कुषाण काल का कुआं
पटना|मगध महिलाकॉलेज में मिले कुषाण काल के कुएं का सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। कुएं के आस-पास की जगह को गोल आकार में लाल पत्थर से बनाया गया है। वहीं, कुएं के लेवल को जमीन के लेवल से थोड़ा ऊंचा कर दिया गया है, ताकि बारिश का पानी अंदर जाए। एक हफ्ते के अंदर कॉलेज द्वारा कुएं को दर्शनीय बना दिया गया है। वहां एक बोर्ड भी लगाया जाएगा, जिसमें इस कुएं के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी होगी।