- Hindi News
- परीक्षा में ये पांच गलतियां करने से बचें
परीक्षा में ये पांच गलतियां करने से बचें
यहअक्सर देखा जाता है कि छात्र सबकुछ जानने के बावजूद पूरे अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं। परीक्षा भवन में वे जल्दबाजी में कई ऐसी गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से उचित उत्तर होने के बावजूद अंक काट लिए जाते हैं। ऐसी ही पांच बड़ी गलतियां, जिससे छात्रों को बचना चाहिए, बता रहे हैं संत जेवियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल फादर जैकब।
संत जेवियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल फादर जैकब।
कई विषयों में अच्छे अंक स्पष्ट डायग्राम पर निर्भर करते हैं। छात्र डायग्राम को अक्सर छोटा बना देते हैं। छोटे डायग्राम में स्पष्टता कम होने के कारण अंकों में कटौती की जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि डायग्राम की रूपरेखा सामान्य और स्पष्ट हो। डायग्राम की लेबलिंग पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
तनाव और दबाव में अक्सर छात्र प्रश्नों में दिए गए न्यूमेरिकल डाटा को गलत लिख देते हैं। इससे उत्तर स्टेप बाई स्टेप सही बनाने के बावजूद नंबर नहीं मिलते हैं। इसलिए न्यूमेरिकल डाटा को उतारते वक्त पूरी सावधानी बरतें। उसे कम से कम दो बार जरूर जांच ले।
परीक्षा भवन में टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी होता है। नहीं तो, पेपर को पूरा करने के लिए आपको जद्दोजहद करना पड़ सकता है। इससे अंतिम समय में आप तनाव में आकर प्रश्नों का उत्तर गलत भी लिख सकते हैं। आप की योजना में यह तय होना चाहिए कि किस प्रश्न पर कितना समय देना है। शब्द सीमा के निर्देश को पूरी तरह अनुसरण करें। यह अक्सर देखा जाता है कि छात्र पसंद के सवाल को लिखने में खो जाते हैं। याद रखें एक निश्चित समय में एक प्रश्न को पूरा लिखने से बेहतर है दो प्रश्नों को आधा-आधा लिखें। यदि कोई प्रश्न में आप उलझ रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप उसे छोड़ आगे के प्रश्नों को करें। समय बचने पर छोड़े प्रश्न को सुलझाने की कोशिश करें।
निबंध की तरह उत्तर लिखना
अक्सरछात्र लॉन्ग आंसर क्वेश्चन को निबंध की तरह लिखते हैं। यह बिलकुल गलत है। लॉन्ग आंसर क्वेश्चन लिखने के वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि इसमें कई पाराग्राफ हो। हर पाराग्राफ में नई बात हो। प्रश्नों से संबंधित वैल्यू प्वाइंट्स, टेक्निकल टर्म और की-वर्ड का जिक्र होना चाहिए। उत्तर में महत्वपूर्ण बिंदुओं का जिक्र पहले और कम महत्वपूर्ण बिंदुओं का जिक्र होना चाहिए।
सरसरी तौर पर प्रश्नों को पढ़ना
परीक्षामें 15 मिनट का अतिरिक्त वक्त प्रश्नों को पढ़ने के लिए दिया जाता है। अक्सर परीक्षार्थी इस 15 मिनट का सदुपयोग नहीं करते हैं। वह सरसरी तौर पर प्रश्नों को पढ़ते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। दिए गए समय में हर एक प्रश्न को अच्छे से पढ़ना चाहिए। फिर योजना बनानी चाहिए कि कौन सा प्रश्न आप बेहतर कर सकते हैं। इस दौरान आप प्रश्नों के उत्तर की रूपरेखा भी अपने दिमाग में तैयार करें।