पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक का मॉडल पेपर जारी, कीमत ~114

मैट्रिक का मॉडल पेपर जारी, कीमत ~114

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारविद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2015 के लिए मॉडल पेपर का प्रकाशन कर दिया है। बोर्ड की ओर से स्टूडेंट्स सपोर्ट सिस्टम के तहत मॉडल पेपर तैयार कराया गया है। बोर्ड ने हिंदी उर्दू विषय के विद्यार्थियों के लिए मॉडल पेपर का प्रकाशन किया है। बोर्ड ने मॉडल पेपर की 10 लाख कॉपियां प्रकाशित कराई हैं। 17 मार्च से मैट्रिक परीक्षा का आयोजन होना है। इस स्थिति में विद्यार्थियों को तैयारी के लिए अब केवल 32 दिन मिलेंगे। इतने समय में मॉडल पेपर छात्रों को रिवीजन में ही मदद कर सकेगा।

मॉडल पेपर का प्रकाशन करते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि हिंदी उर्दू मीडियम के छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए अलग-अलग सेटों में मॉडल पेपर का प्रकाशन कराया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों की परेशानी को दूर करने के लिए मॉडल पेपर जारी किया गया है। वर्ष 2011-12 में बोर्ड ने मॉडल पेपर का प्रकाशन किया था। एक बार फिर छात्रों को यह सुविधा दी गई है। मॉडल पेपर की कीमत 114 रुपए रखी गई है। बोर्ड का कहना है कि अगर हिंदी उर्दू सेक्शन को एक साथ रखा जाता है, तो मॉडल पेपर की कीमत काफी ज्यादा हो जाती।

पांचसेट में तैयार कराया गया है मॉडल

हिंदीउर्दू श्रेणी में तैयार कराए गए मॉडल पेपर में छह-छह विषयों का मॉडल प्रश्न पत्र दिया गया है। मॉडल प्रश्न पत्र के साथ-साथ मॉडल उत्तर भी दिए गए हैं। इससे विद्यार्थी पहले प्रश्नों का उत्तर तैयार कर सकते हैं। इसके बाद मॉडल उत्तर से उसका मिलान कर अपना मूल्यांकन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि एक मॉडल पेपर में छह विषयों के मॉडल प्रश्न पत्र उत्तर सहित दिए गए हैं। प्रत्येक विषय में पांच सेटों में प्रश्न उत्तर दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे।

1. सामाजिक विज्ञान

2. गणित

3. संस्कृत

4. सामाजिक विज्ञान

5. नन हिंदी

6. उर्दू

5. गणित

6. विज्ञान

3. विज्ञान

4. अंग्रेजी

1. हिंदी

2. अंग्रेजी

गणित

संख्यापद्धति 10अंक

बीजगणित 20अंक

त्रिकोणमिति 20अंक

नियामक ज्यामिति 10अंक

ज्यामिति 20अंक

क्षेत्रमिति 10अंक

सांख्यिकी प्रायिकता 10अंक

{प्रायोगिक परीक्षा - 20 अंक {पूर्णांक - 100 अंक

विज्ञान

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (15 प्रश्न) 15अंक

लघु उत्तरीय प्रश्न (दो अंकों के छह प्रश्न) 12अंक

लघु उत्तरीय प्रश्न (तीन अंकों के छह प्रश्न) 18अंक

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (पांच अंकों के तीन प्रश्न) 15अंक

अंकीय बहुविकल्पी लिखित परीक्षा (एक प्रश्न) 20अंक

कुल 80अंक

सामाजिक विज्ञान

इतिहास20अंक

भूगोल 20अंक

राजनीति विज्ञान 17अंक

अर्थशास्त्र 17अंक

आपदा प्रबंधन 6अंक

कुल80 अंक

आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक

पूर्णांक 100 अंक

संस्कृत

अपठितअवबोधनम 13अंक

रचनात्मक 15अंक

अनुप्रयुक्त व्याकरण एवं अनुवाद 32अंक

पठित अवबोधनम 40अंक

कुल100 अंक

अंग्रेजी

रीडिंग20अंक

राइटिंग 25अंक

ग्रामर 15अंक

टेक्स्ट बुक 40अंक

कुल100 अंक

हिंदी

अपठितगद्यांश 20अंक

रचना 15अंक

व्याकरण 15अंक

पाठ्य पुस्तक 40अंक

पूरक पुस्तक 10अंक

कुल100 अंक

अंक विभाजन

बिहार विद्यालय परिक्षा समिति सभागार में मॉडल पेपर का विमोचन करते बाएं से सत्येंद्र कुमार, लालकेश्वर प्रसाद सिंह (अध्यक्ष) श्रीनिवास चंद तिवारी (सचिव)।