पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदन की गलतियां 5 मार्च के बाद सुधारें

आवेदन की गलतियां 5 मार्च के बाद सुधारें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारसंयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) 2015 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 फरवरी से 25 फरवरी के बीच रजिस्ट्रेशन कराना है। इसके बाद 28 फरवरी तक बैंक चालान के जरिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद रजिस्टर्ड अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 4 मार्च तक भर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन में होने वाली त्रुटियों से आशंकित बीसीईसीई बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को स्पष्ट कर दिया है कि अगर विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन में कोई त्रुटि हो जाती है तो उसके सुधार के लिए अभी कोई प्रयास करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई त्रुटि हो जाती है तो फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 मार्च बीतने की प्रतीक्षा करें। इसके बाद त्रुटियों को सुधारने के लिए 5 से 15 मार्च तक का वक्त दिया जाएगा। हालांकि ऑनलाइन सुधार व्यवस्था में कोर्स ग्रुप कैटेगरी सुधार की व्यवस्था नहीं है। इन दोनों कॉलम में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 9 से 20 मार्च तक बीसीईसीई कार्यालय में जाना होगा। इसके बाद सभी जरूरी कागजातों के साथ ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी 25 मार्च तक बीसीईसीई बोर्ड तक रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजना है।

{ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि :25 फरवरी

{बैंक चालान जमा करने की अंतिम तिथि : 28फरवरी

{ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि : 4 मार्च

{ आवेदन में सुधार की तिथि : 5से 15 मार्च

{आवेदन की हार्ड कॉपी बीसीईसीई बोर्ड पहुंचने की अंतिम तिथि : 25मार्च

{फर्स्ट फेज की परीक्षा : 19अप्रैल

{ द्वितीय फेज की परीक्षा :17 मई