पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएसई स्कूलों में 15 फरवरी से शुरू होगी प्रिपरेशन लीव

सीबीएसई स्कूलों में 15 फरवरी से शुरू होगी प्रिपरेशन लीव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होने जा रही है। बोर्ड परीक्षा में छात्र बेहतर प्रदर्शन और सेल्फ स्टडी ज्यादा से ज्यादा कर सकें, इसे देखते हुए शहर के सीबीएसई स्कूलों में 15 फरवरी से प्रिपरेशन लीव दी जाएगी। इस दौरान छात्र अब तक की गई पढ़ाई को रिवाइज कर सकेंगे।

प्रिपरेशन लीव के दौरान सभी स्कूलों में प्रॉब्लम सॉल्विंग सेशन का आयोजन किया जाएगा। बाल्डवीन एकेडमी के प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि छात्र स्कूल जाकर अपने शिक्षक से वन-टू-वन फॉर्मेट में किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर पाएंगे। वहीं, लोयला हाईस्कूल के प्राचार्य ब्रदर सतीश ने बताया कि प्रॉब्लम सॉल्विंग सेशन के साथ-साथ छात्रों के लिए मोटिवेशनल सेशन का भी आयोजन किया जाएगा।

शहर के लगभग सभी सीबीएसई स्कूलों 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 14 फरवरी तक समाप्त हो जाएंगे। तीनों संकाय की प्रैक्टिकल परीक्षा अभी कई स्कूलों में चल रही है। डीएवी बीएसईबी के प्राचार्य डॉ. रामानुज ने बताया कि ये सभी परीक्षाएं 14 तक खत्म हो जाएंगी। इसके बाद छात्र प्रिपरेशन लीव पर चले जाएंगे।