- Hindi News
- पीयू में परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 3 निष्कासित
पीयू में परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 3 निष्कासित
पटनाविश्वविद्यालय में गुरुवार से स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा का पहला दिन था तो पीयू प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। कुलपति डॉ. वाईसी सिम्हाद्रि, प्रतिकुलपति प्रो. आरके वर्मा के साथ अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया। कुलपति ने साइंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज में दौरा किया तो प्रतिकुलपति पटना कॉलेज वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को वक्त से पहले आने को कहा गया था, जिसका पालन भी हुआ। साथ ही सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले ही उनकी फ्रिस्किंग हुई। हालांकि फ्रिस्किंग के दौरान किसी केंद्र पर कोई पकड़ा नहीं गया।
जबकि, पटना कॉलेज में तीन विद्यार्थियों को कदाचार के आरोप में पकड़ा गया। पटना विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. आरके मंडल ने बताया कि इन सभी को तत्काल निष्कासित कर रिपोर्ट पुलिस को दी गई। वहीं स्नातक परीक्षाओं के इंचार्ज प्रतिकुलपति प्रो. वर्मा ने बताया कि कदाचार पर सख्ती जारी है। पुलिस का भी सहयोग मिला है। पैट्रोलिंग पुलिस के साथ स्टेटिक फोर्स भी तैनात हैं, जिसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल रहीं।
कुलपति कर रहे टाइमपास, नहीं निपटाते फाइल : पूटा
शिक्षकोंने कुलपति की बयानबाजी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुलपति ने कहा है कि शिक्षक, कर्मचारियों छात्रों के संघ उन्हें काम नहीं करने दे रहे। इस बयान को लेकर पूटा ने कुलपति से पूछा है कि शिक्षकों ने उन्हें किस तरह सहयोग नहीं दिया है। पूटा महासचिव प्रो. कुमार ने कहा कि शिक्षक कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं और अब परीक्षाएं भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति यह है कि कुलपति स्वयं काम कर टाइमपास कर रहे हैं।
साइंस कॉलेज केंद्र पर अजीब स्थिति तब उत्पन्न हुई जब एक परीक्षार्थी पिछले वर्ष के एडमिट कार्ड पर परीक्षा देता पकड़ा गया। पहले तो केंद्र प्रशासन ने परीक्षार्थी को निष्कासित करने का निर्णय लिया, लेकिन बाद में वर्तमान सत्र का एडमिट कार्ड भी उसी परीक्षार्थी के पास से बरामद हुआ। इस संबंध में केंद्राधीक्षक साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. यूके सिन्हा ने बताया कि बातचीत के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि परीक्षार्थी कंफ्यूजन में पिछले सत्र का एडमिट कार्ड लेकर गया। इस वर्ष उसका सेंटर पटना कॉलेज में था, जबकि पिछले वर्ष के केंद्र के कंफ्यूजन में वो साइंस कॉलेज में गया। मामले की रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को दे दी गई है। साथ ही परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति भी दी गई है। अंतिम निर्णय पीयू प्रशासन करेगा।
विवि शिक्षकों ने असहयोग का फैसला टाला
पटनाविश्वविद्यालय में शिक्षकों ने गुरुवार को पीयू प्रशासन को बड़ी राहत दे दी है। प्रोमोशन पे फिक्सेशन की मांग को लेकर पटना विवि शिक्षक संघ (पूटा) की आमसभा में 13 फरवरी से परीक्षाओं में असहयोग का निर्णय लिया था, लेकिन गुरुवार को पूटा कार्यकारिणी ने विद्यार्थियों के हित में असहयोग के फैसले को टाल दिया है। इस संबंध में पूटा के महासचिव प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि हमारी दोनों प्रमुख मांगों पर पीयू प्रशासन ने कार्रवाई शुरू जरूर की है, लेकिन इसकी प्रक्रिया इतनी धीमी है कि पूटा कार्यकारिणी संतुष्ट नहीं।
परीक्षा देकर निकलतीं मगध महिला कॉलेज की छात्राएं।