पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएनएलयू का दूसरा कन्वोकेशन कल, चीफ जस्टिस होंगे शामिल

सीएनएलयू का दूसरा कन्वोकेशन कल, चीफ जस्टिस होंगे शामिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाणक्यनेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (सीएनएलयू) का दूसरा कन्वोकेशन 14 फरवरी को होगा। विवि कैंपस के लाइब्रेरी में होने वाले इस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में सीएनएलयू के कुलसचिव डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि इस कन्वोकेशन में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एचएल दत्तू भाग लेंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शिव कीर्ति सिंह, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एल. नरसिम्हा रेड्डी, बिहार सरकार के शिक्षामंत्री वृशिण पटेल और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री पीके शाही भी मौजूद रहेंगे। इस कन्वोकेशन में डिग्री लेने के लिए विवि प्रशासन के पास शुक्रवार, 13 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। दो सत्रों के विद्यार्थियों को डिग्री देने के लिए आयोजित कन्वोकेशन में 10 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।

सत्र : 2008-13

{पुष्कर आनंद : रामेश्वरीदेवी फॉर टॉपर इन मेडल इन बीए एलएलबी {पुष्करआनंद : पीकेशाही मेडल फॉर टॉपर इन कांस्टीट्यूशनल लॉ {कुमार सौरभभानु पुष्कर आनंद : श्यामाप्रसाद मुखर्जी मेडल फॉर टॉपर इन आईपीआर इन बीए एलएलबी {फौजिया हुसैन: प्रो.ए. लक्ष्मीनाथ मेडल फॉर स्टूडेंट इन बीए एलएलबी

सत्र: 2009-13

{श्रद्धा शर्मा : रामेश्वरीदेवी फॉर टॉपर इन मेडल इन बीए एलएलबी {श्रद्धाशर्मा : ताराकांतझा मेडल फॉर टॉपर इन बीए एलएलबी {सुहासिनी: पीकेशाही मेडल फॉर टॉपर इन कांस्टीट्यूशनल लॉ {परशुरामकुमार : श्यामाप्रसाद मुखर्जी मेडल फॉर टॉपर इन आईपीआर {आकृतित्रिपाठी : प्रो.ए. लक्ष्मीनाथ मेडल फॉर स्टूडेंट इन बीए एलएलबी {सुहासिनी: वाईवीगिरी गोल्ड मेडल फॉर टॉपर इन जूरिसप्रूडेन्स