पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाकरगंज में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी

बाकरगंज में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हथुआमार्केट में दुकान लगाने के लिए चल रहा विवाद मुहर्रमपुर निवासी चांद मियां और मो. मुजाहिद के बीच गुरुवार शाम हिंसक हो गया। शाम पांच बजे चांद मियां अपने समर्थकों के साथ मुजाहिद के घर पहुंच गए। दोनों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद दो राउंड फायरिंग हुई। मुजाहिद के अनुसार चांद मियां और उसके समर्थकों ने फायरिंग कर दी। इसमें वह बच गया। इस मामले में पुलिस ने चांद को गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मुजाहिद हथुआ मार्केट में अपनी दुकान चलाता है। उसकी दुकान के बगल में ही चांद मियां अपने परिचित का दुकान लगवा रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मुजाहिद के बयान पर पुलिस ने चांद मियां के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मुजाहिद ने कहा है कि उसे जान से मार डालने की धमकी भी चांद ने दी है।

पुनपुन में भूमि विवाद में गोलीबारी

पुनपुन। पोठहीपीएनबी बैंक के पास गुरुवार देर शाम एक जमीन पर कब्जा करने के लिए एक पक्ष ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। पुनपुन पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पोठही निवासी देवंती देवी का अपने पट्टीदार से भूमि विवाद था। गुरुवार देर शाम कुछ लोग महिला के घर पर पहुंचे और गाली गलौच कर करीब चार राउंड हवाई फायरिंग की। महिला ने पुनपुन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मो. शोएब अख्तर ने बताया कि भूमि विवाद में गोलीबारी हुई है।

किसान के पैर पीठ में गोली मारी

बख्तियारपुर। चंपापुरगांव में गुरुवार देर शाम एक किसान को कुछ लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया। उसे पीएचसी लाया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। 30 वर्षीय किसान विनोद यादव गुरुवार देर शाम अपने खेत से लौट कर दालान पर बैठा हुआ था। इसी बीच कुछ लोग पहुंचे और उस पर गोली चला दी। उसे दो गोली लगी है। एक गोली पैर में और दूसरा पीठ में लगी है। गोली मार कर सभी आरोपी फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना वर्चस्व को लेकर हुई है।

बाकरगंज में दो गुटों के बीच हुई मारपीट गोलीबारी के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम।