पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ~11500 नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

~11500 नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्दनीबागके माणिकचंद तालाब के पास चल रहे डिज्नी लैंड में 11500 रुपए के नकली नोट के साथ बिहार-नेपाल बार्डर स्थित वीरपुर के दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों की शिनाख्त पुलिस ने मेडिकल सर्जिकल पार्ट के विक्रेता अंशुमन कुमार और बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र औजर इकबाल के रूप में की है। दोनों ने बताया कि उन्हें जाली नोट के तस्करों ने 10 हजार रुपए के बदले में 15 हजार रुपए की फेक करेंसी दी थी। वीरपुर से पटना आने के दौरान 3500 रुपए खर्च हो गए थे। बाकी रुपयों से पटना में शॉपिंग करनेवाले थे। दोनों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, एक बाइक और दो डेबिट कार्ड जब्त कर लिया है। पता लगाया जा रहा है कि दोनों फेक करेंसी के किसी संगठित गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं। दुकानदार मुन्ना से 180 रुपए का चश्मे के लिए इन्होंने बिना मोलभाव किए 500 का नोट दिया। यहीं से ये पकड़े गए।