पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिनों में अपडेट होगा एएनएम का भुगतान

15 दिनों में अपडेट होगा एएनएम का भुगतान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| सभीएएनएम का उनके कार्य के अनुसार समय पर भुगतान कराया जाएगा। अगले 15 दिनों में सभी एएनएम का भुगतान अपडेट कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में डीएम अभय कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्य को पूरी तरह से लागू कराया जाए। समीक्षा के क्रम में स्पष्ट हुआ कि संपतचक अस्पताल, राजेंद्रनगर अस्पताल और गुरुगोविंद सिंह अस्पताल समेत लगभग सभी अस्पतालों में आईपीडी में दवा की उपलब्धता निर्धारित मात्रा से कम है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि ओपीडी में 33 और आईपीडी में 112 किस्म की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। संस्थागत प्रसव की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाढ़, गर्दनीबाग अस्पताल, राजेंद्रनगर अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दानापुर पटना सदर की स्थिति असंतोषजनक है।