पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 दिन पर जिला पुलिस के काम की होगी समीक्षा

15 दिन पर जिला पुलिस के काम की होगी समीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| राज्यसरकार अब हर पंद्रह दिन पर जिला पुलिस के काम-काज की समीक्षा करेगी। इसमें मुख्य रूप से विधि-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल से जुड़े मुद्दे होंगे। खासबात यह होगी कि पुलिस मुख्यालय में तैनात एडीजी स्तर के अधिकारियों को नियमित रूप से जिलों में भेजा जाएगा। मुख्यसचिव अंजनी कुमार सिंह ने डीजीपी पीके ठाकुर को इस बाबत पत्र लिखा है। मुख्य सचिव ने कहा है कि जिलास्तर तक के पुलिस पदाधिकारियों के काम-काज की विस्तृत समीक्षा हर पखवारे होगी। इसमें विधि-व्यवस्था और क्राइम कंट्रोल के अलावा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं को शामिल किया जाएगा।