महिला डाटा ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान
पटना| जक्कनपुरबंगाली टोला निवासी अभिषेक कुमार की 25 वर्षीय प|ी रजनी ने गुरुवार शाम घर में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रजनी हाउसिंग बोर्ड में बतौर डाटा ऑपरेटर का काम करती थी। उसका पति अभिषेक भी गृह विशेष विभाग में डाटा ऑपरेटर है। पुलिस को अभिषेक ने बताया कि रजनी माइग्रेन से पीड़ित थी। गुरुवार को तकलीफ बढ़ने से वह ऑफिस भी नहीं गई थी। दोपहर तीन बजे वे ऑफिस से घर पहुंचे थे। उससे दवा के लिए पूछा और ऑफिस चले आए। शाम को पहुंचे तो देखा कि कमरे में फंदे से झूल रही है।