भगवान भास्कर की प्रतिमा होगी स्थापित
पटना|श्री श्रीशांतेश्वर शिवलोक मंदिर में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। राजीव नगर रोड नंबर-24 स्थित शांतेश्वर शिवलोक में होने वाली भगवान भास्कर की स्थापना के लिए 15 फरवरी को कलश यात्रा होगी।
16 फरवरी को मंडप प्रवेश नगर भ्रमण एवं 17 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि भगवान भास्कर के साथ सर्वशक्तिदायनी मां दुर्गे, वैभवदात्री लक्ष्मी नारायण, संकट मोचन हनुमान सातो बहनों भैरव पिण्डी की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वैदिक विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए एक दर्जन विद्वान ब्राह्मणों को बुलाया गया है जो वैदिक मंत्रोच्चार कर विधि विधान से पूजन कार्य संपन्न कराएंगे। मौके पर आरसी सिंह, विनय सिंह, राकेश सिंह, अभिनंदन सिंह, नीरज सिंह, प्रेम, पिन्टू सहित आदि मौजूद थे।