पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इसी महीने दिखेगी डॉक्यूमेंट्री ‘छू’ लो आसमान

इसी महीने दिखेगी डॉक्यूमेंट्री ‘छू’ लो आसमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनेसाहसिक कारनामों के लिए चर्चित विकलांग नौजवान सुमन रंजीत पर बन रही डॉक्यूमेंट्री ‘छू लो आसमान’ इसी महीने पूरी हो जाएगी।

बेउर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च में फिल्म के निर्माता ब्रह्मानंद पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह फिल्म सुमन के साहसिक कारनामों को सामने लाएगी। यह डॉक्यूमेंट्री 45 मिनट की है। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट के संरक्षक डॉ. अनिल सुलभ ने बताया कि यह फिल्म शारीरिक रूप से हताश और निराश लोगों को प्रोत्साहित करेगी। डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने कहा कि यह फिल्म समाज के लिए उपयोगी साबित होगी। फिल्म के मुख्य किरदार सुमन रंजीत ने बताया कि अगर इस फिल्म से विकलांग नौजवानों को जीवन के प्रति उनकी आशा बेहतर होती है तो इस फिल्म को सार्थक माना जा सकता है।