- Hindi News
- घर के दरवाजे पर आभूषण व्यवसायी पर जानलेवा हमला
घर के दरवाजे पर आभूषण व्यवसायी पर जानलेवा हमला
पटना . बहादुरपुरहाउसिंग कॉलोनी में घर के दरवाजे पर आभूषण व्यवसायी अजीत कुमार निराला पर बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे हुई, जब 45 वर्षीय अजीत हनुमानगर नगर से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले रंजन, उसका पुत्र लुपिन रंजन के किराएदार नेे गेट पर ही चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसके पेट शरीर के कई हिस्सों में जख्म के गहरे निशान हैं। घटना के मूल में अजीत रंजन के बीच पीपल पेड़ काटने को लेकर आपसी विवाद बताया जाता है। थानेदार उत्तीम सिंह ने बताया कि पुलिस हमलावरों का सुराग लगाने में जुटी है। अजीत की भाभी सुषमा का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद भी दारोगा जेएन झा ने आराेपियों को नहीं पकड़ा।