- Hindi News
- बैंकों से बंदोबस्ती शुल्क फॉर्म नहीं बेचने का आग्रह
बैंकों से बंदोबस्ती शुल्क फॉर्म नहीं बेचने का आग्रह
बैंकों से बंदोबस्ती शुल्क फॉर्म नहीं बेचने का आग्रह
पटना. 1024.52एकड़ जमीन अधिग्रहण मुक्ति मोर्चा ने बैंक ऑफ इंडिया एवं आईडीबीआई की विभिन्न शाखाओं में बंदोबस्ती शुल्क फॉर्म नहीं बेचने का आग्रह किया। दीघावासी भाजपा नेता विशेश्वर ओझा ने बताया कि चंद्रविहार कॉलोनी, नेपाली नगर एवं राजीवनगर की आेर से लिखित की रूप से बिहार राज्य आवास बोर्ड के बंदोबस्ती फार्म नहीं बेचने का आग्रह किया गया है। बताया कि फॉर्म बिक्री नहीं रोकने की स्थिति में क्षेत्रवासी उक्त बैंकों की शाखा के सामने सत्याग्रह करेंगे।