पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीलामी : फ्लैट के खरीदारों ने जमा कराई 25 फीसदी राशि

नीलामी : फ्लैट के खरीदारों ने जमा कराई 25 फीसदी राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. आयकरविभाग द्वारा नीलाम किए गए फ्लैटों के खरीदारों ने शनिवार को कुल कीमत की 25 फीसदी राशि जमा करा दी। चारा घोटाले के आरोपी त्रिपुरारी मोहन प्रसाद के वशीकुंज अपार्टमेंट के 18 फ्लैटों की शुक्रवार को नीलामी की गई थी। इनमें 15 फ्लैट बिके थे। खरीदारों से 25 फीसदी राशि का चेक लिया गया था। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार सभी 15 फ्लैटों के खरीदारों ने पैसे जमा करा दिए हैं, शेष पैसे 15 दिनों में जमा कराने हैं। जिन तीन फ्लैटों की नीलामी नहीं हो पाई थी, उनकी दोबारा नीलामी के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।