- Hindi News
- जम्मू में फंसे बिहारियों की मदद का जिम्मा विपिन कुमार को
जम्मू में फंसे बिहारियों की मदद का जिम्मा विपिन कुमार को
पटना. जम्मू-कश्मीरमें आई भीषण बाढ़ में फंसे बिहारियों की मदद की कमान दिल्ली स्थित बिहार भवन के अपर स्थानिक आयुक्त विपिन कुमार को साैंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को विपिन कुमार को जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वहां फंसे बिहारियों की मदद का निर्देश दिया। वहीं, कश्मीर से 208 लोगों का जत्था शुक्रवार की रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। आपदा प्रबंधन विभाग के ओएसडी विपिन कुमार राय ने इन्हें बिहार लौटने के लिए एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी। इस बीच शनिवार को भी एयरफोर्स का जहाज राहत सामग्री लेने के लिए नहीं सका। अब भी करीब 34 हजार पैकेट बिहटा एयरपोर्ट पर पड़े हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक रविवार को जहाज आने की संभावना है। अभी तक बिहार से सिर्फ दो खेप राहत सामग्री कश्मीर भेजी जा सकी है।