पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़खानी से डरकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल, तो घर पर बोला धावा

छेड़खानी से डरकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल, तो घर पर बोला धावा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी के पूर्वी नंदगोला में दबंगों ने नौवीं की छात्रा से इस हद तक छेड़खानी की कि उसने डर से पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद दबंगों ने उसके घर पर धावा भी बोल दिया और परिजनों से मारपीट कर दिया। भयभीत परिजनों ने बेटी को बचाने के लिए अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया। लेकिन दबंग फिर भी नहीं माने और उसके लगातार फोन करने लगे। छात्रा ने अपना सिम कार्ड भी बदल लिया। यह सिलसिला पिछले 2-3 माह से चल रहा है। छेड़खानी करने वाले राजेश, रंजीत और हरेराम स्थानीय दबंग हैं। इनमें से राजेश छात्रा के साथ जबरन शादी करना चाहता है। छात्रा की मां ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में डीएसपी मुख्यालय बीके दास से यह शिकायत की। मालसलामी थाने को जांच कर मामला दर्ज करने तथा बदमाशों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

नौवीं कक्षा में पढ़ती है छात्रा

पूर्वनंदगोला की घटना, डीएसपी ने सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश