जदयू के बागियों को फिर तारीख
पटना . जदयूके बागी विधायकों को फिर से तारीख मिल गई है। उन्हें 16 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष के पास फिर पेश होना होगा। पार्टी की शिकायत पर वह ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, रवींद्र राय, नीरज बबलू और राहुल शर्मा की सदस्यता पर सुनवाई कर रहे हैं। संसदीय कार्यमंत्री जदयू के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने अध्यक्ष से इनकी सदस्यता खत्म करने का अनुरोध किया है।