- Hindi News
- कैश वैन लूट को रोकने के लिए बन रही रणनीति
कैश वैन लूट को रोकने के लिए बन रही रणनीति
पटना. बैंकडकैती और कैश वैन लूट की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य पुलिस रणनीति बना रही है। बैंकों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित करने की करने कोशिश हो रही है कि सुरक्षा के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) की गाइडलाइन का पालन हो।
सूत्रों के अनुसार हाल ही में पटना में आरबीआई और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ इस मसले पर बैठक भी बुलाई गई थी। इसमें राज्य पुलिस की ओर से आईजी स्तर के तीन अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान आरबीआई की गाइडलाइन के तहत सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की गई। बैंकों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, करेंसी चेस्ट ले जाने के लिए एस्कॉर्ट और बैंकों के आसपास सघन पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जानी है। बैंकों को बीएसएनएल के हॉट लाइन नेटवर्क से भी जोड़ा जाना है, ताकि आपात स्थिति में नेटवर्क व्यस्त होने पर वे इसका उपयोग कर सूचना दे सकें।