पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

सदस्यता अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. आमलोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि 15 सितंबर को जिलाध्यक्षों, जिला को-ऑर्डिनेटरों, जिला सदस्यता प्रभारियों, प्रदेश उपाध्यक्षों, महासचिवों एवं मोर्चा संगठन के अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। इसमें सदानंद सिंह, मदन मोहन झा भी शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि राजकुमार राजन को पटना महानगर, मंटू शर्मा को पटना ग्रामीण का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह हर जिले में प्रभारी के नाम की घोषणा कर दी गई है।