- Hindi News
- दिग्भ्रमित करने वाले ताकतों से समाज को बचाएं युवा : वशिष्ठ
दिग्भ्रमित करने वाले ताकतों से समाज को बचाएं युवा : वशिष्ठ
पटना. जदयूके प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने शनिवार को एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बिहार प्रदेश युवा जदयू द्वारा बीआईए सभागार में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और युवा पीढ़ी पर आयोजित सेमिनार में युवाओं से कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र सरकार सब्जबाग दिखाकर युवाओं को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। ऐसे दिग्भ्रमित करने वाले ताकतों से समाज को बचाने का संकल्प लें। जगजीवन राम शोध संस्थान के निदेशक वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत ने कहा कि केन्द्र सरकार के नीतियों के कारण देश में दिनों दिन बेरोजगारी बढ़ रही है। विधान पार्षद नीरज सिंह, प्रो. रामवचन राय ने भी विचार रखे।
द्वेषकी राजनीति कर रहे मोदी : पार्टीकार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी जलन और द्वेष की राजनीति कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जिस तरह के आरोप वे लगा रहे हैं उसका खंडन खुद उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन राय कर चुके हैं। दवा घोटाले की सीबीआई जांच करवाने की मांग पर उन्होंने कहा कि हर मामले की जांच सीबीआई से नहीं कराई जा सकती है।