पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम मांझी हों या नीतीश, शिक्षक ही तरक्की की राह पर ले जा सकते हैं : वृशिण

सीएम मांझी हों या नीतीश, शिक्षक ही तरक्की की राह पर ले जा सकते हैं : वृशिण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री चाहे नीतीश कुमार हों या जीतन राम मांझी, प्रदेश काे विकास के मार्ग पर शिक्षक ही ले जा सकते हैं। हम कॉलेज को एक करोड़ रुपए तक की राशि विकास मद में स्वीकृत करते हैं। जेडी वीमेंस कॉलेज के 44वें स्थापना दिवस समारोह कला भवन के शिलान्यास के मौके पर शिक्षा मंत्री वृशिण पटेल ने ये बातें कहीं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कॉलेज में मेरी बेटी पढ़ाती है, इसलिए इससे बाप-बेटी वाला रिश्ता है। कॉलेज का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। 10 करोड़ की लागत से बनने वाले कला भवन का टेंडर हो गया है। शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि कॉलेज के ऑडिटोरियम में सीटों की संख्या बढ़ाने वसौंदर्यीकरण के लिए तत्काल 30 करोड़ रुपए स्वीकृत करते हैं। मौके पर कुलपति डॉ. मो. इश्तेयाक और संजीवन सिन्हा भी मौजूद थे।

प्राचार्य डॉ. सुभाष प्रसाद सिन्हा ने मंत्री से मांग की कि कॉलेज में शिक्षकों के 100 पद सृजित किए जाएं। आउटडोर कैंपस के निर्माण के लिए जमीन दी जाए। विधायक कृष्णानंद यादव ने भी छात्राओं को संबोधित किया। स्थापना दिवस समारोह के मौके पर छात्राओं ने अपने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।

जेडी वीमेंस काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री वृशिण पटेल।