व्यवसायियों ने रखी मांग
पटना. मुख्यमंत्रीजीतन राम मांझी ने खाद्य व्यवसायियों की समस्या के समाधान का भरोसा दिया। बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद गंगा प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर स्मार पत्र सौंपा। व्यवसायी उद्यमी आयोग गठन की मांग सहित कई मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में बलराम प्रसाद, एके विनायक, ब्रजेश कुमार, रामचंद्र प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता और श्रवण कुमार शामिल थे।