सरकार से उम्मीद नहीं : नंदकिशोर
पटना. विधानसभामें प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा के अलग होने के बाद सरकार लक्ष्य से भटक गई है। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती समारोह में बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि पार्टी को अति पिछड़ा वर्ग से ताकत मिली है। पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बाबा गणिनाथ को समाज सुधारक बताया।