‘बिना प्रमाण मोदी लगा रहे आरोप’
पटना. जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के पत्र के जवाब में मोदी ने भी पत्र लिखा। इस पत्र पर मूल प्रतिक्रिया तो नीतीश कुमार की तरफ से आएगी, पर कुछ बातें तो स्पष्ट हो गई हैं। दवा घोटाला में मोदी भांति-भांति के आरोप लगा रहे थे, पर उनसे जुड़ा कोई तथ्य पास नहीं है। जिन दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगा रहे हैं, उसे सार्वजनिक तो करते।