पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाराज हाशिए वालों को भी मुख्यधारा में लाने की कोशिश

नाराज-हाशिए वालों को भी मुख्यधारा में लाने की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना .जदयू कीराजनीतिक सलाहकार समिति में 187 लोगों को शामिल किया गया है। जंबो कमेटी के माध्यम से पार्टी ने नाराज और हाशिए पर जा चुके लोगों को भी मुख्यधारा में लाने की कोशिश की है या फिर जिन्हें मूल कमेटी में स्थान नहीं मिल सका, उन्हें भी इसमें शामिल किया गया है। हाल में पार्टी में आए लोगों को भी पार्टी ने सलाहकार बनाकर नया दायित्व सौंपा है। वरीय और सक्रिय लोगों के साथ ऐसे लोगों को टीम में शामिल किया गया है, जो पार्टी में पर्दे के पीछे जा चुके थे।

कमेटी में कई ऐसे नेता और कार्यकर्ता दिख रहे हैं, जो लंबे समय से पार्टी में किनारे थे और बदली परिस्थिति में पहचान के संकट से जूझ रहे थे। उनके मन में मुख्यधारा में आने की छटपटाहट थी।