- Hindi News
- पटना क्षेत्र के कॉलेजों का स्तर सबसे बेहतर
पटना क्षेत्र के कॉलेजों का स्तर सबसे बेहतर
मगध विश्वविद्यालय के पटना क्षेत्र के कॉलेज किसी से कम नहीं हैं। पटना क्षेत्र के किसी भी कॉलेज से उनकी तुलना कर लीजिए, वे कम नहीं दिखेंगे। अगर दिल्ली विश्वविद्यालय की विस्तार इकाई होती तो निश्चित तौर पर पटना क्षेत्र के कॉलेज उसका अंग बनने की पात्रता रखते हैं। हमने तो पटना विवि से उन्हें जोड़ने का एक प्रस्ताव दिया है। जेडी वीमेंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए मगध विवि के कुलपति प्रो. मो. इश्तेयाक ने ताजा बयान दिया है।
कुलपति के इस बयान से विवाद खड़ा होने के आसार है। पटना विवि के परिधि विस्तार के विरोध में कई शिक्षक खुलकर सामने गए हैं। पटना कॉलेज के प्राचार्य डा. एनके चौधरी शुक्रवार को एक दिवसीय अनशन पर रहे। इन विरोधों के बीच मगध विवि के कुलपति ने कहा कि पटना क्षेत्र के तहत अाने वाले कॉलेज एएन कॉलेज, बीडी कॉलेज, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, जेडी वीमेंस कॉलेज की तुलना आप किस अन्य कॉलेज से करेंगे। ये अपने आप में बेहतर कॉलेजों की श्रेणी में आते हैं। आधारभूत संरचना के विकास पर भी काफी राशि खर्च करना होगा।