पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीति बदलेगी तभी बदल सकती है पत्रकारिता

राजनीति बदलेगी तभी बदल सकती है पत्रकारिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना . राजनीतिमें जब तक बदलाव नहीं होगा, तब तक पत्रकारिता भी नहीं बदल सकती है। यह गलत धारणा है कि मीडिया समाज बदलता है। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष के तहत पत्रकारिता एवं जनसंचार विद्यापीठ की ओर से भारतीय समाज के विकास में मीडिया का दायित्व विषय पर आयोजित व्याख्यान में सांसद वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश ने ये बातें कहीं।

सांसद ने कहा कि पत्रकारिता का इतिहास गौरवशाली बताया जाता है, लेकिन सही तो यह है कि पत्रकारिता से जुड़ने वाले व्यक्तियों ने इस पेशे को एक नई पहचान दी। आज का समय मॉडर्न मीडिया का है। पूर्व कुलपति विजय शंकर दुबे ने कहा कि पत्रकारिता का स्वरूप बदल रहा है। मीडिया में बदलाव समाज में हो रहे बदलाव के संदर्भ में भी देखा जा सकता है। अध्यक्षता कुलपति डॉ. रासबिहारी सिंह ने की। विषय प्रवेश प्रति कुलपति डॉ. राम प्रकाश उपाध्याय, अतिथियों का स्वागत मुख्य समन्वयक अर्जुन तिवारी धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. एसपी सिन्हा ने किया। मौके पर विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय भी थे।