अगवा भाई-बहन का सुराग नहीं
पटना सिटी. अगमकुआंथाना के गांधीनगर खटाल संचालक कौशल्या देवी का दस वर्षीय पुत्र सनी दयोल बारह वर्षीय पुत्री ममता रहस्यमय तरीके से लापता हैं। पिछले माह दोनों बच्चे खटाल के बाहर से ही गुम हो गए थे। परिजनों ने इस संबंध में थाना में लापता का मामला दर्ज कराया था। अगमकुआं थाना पुलिस ने बताया इस मामले में मां ने अपहरण की आशंका प्रकट की है। दर्ज प्राथमिकी में विश्वनाथ राय, गनौरी, राय, हरिंद्र राय, लक्ष्मण राय, प्रभु राय को आरोपित बनाया है। परिजनों का आरोप है कि पुराने विवाद में बच्चों को गायब किया गया है। थानाध्यक्ष उत्तीम सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।